Ads Top

NH-327 फोर-लेनिंग के लिए ₹2,077 करोड़ मंजूर

NH-327 फोर-लेनिंग के लिए ₹2,077 करोड़ मंजूर सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग, 3 सितंबर: दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने NH-327 के बागडोगरा–पानीटंकी–खोरीबाड़ी–गलगलिया के 31.02 किमी हिस्से को फोर-लेन करने के लिए ₹2,077.18 करोड़ मंजूर किए हैं। परियोजना में 3 बड़े पुल, 1 रोड ओवरब्रिज, 5 एलीफेंट अंडरपास और दोनों ओर सर्विस रोड शामिल होंगे। इससे बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी और पानीटंकी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है। राजू बिष्ट के अनुसार, परियोजना से बागडोगरा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी, माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। साथ ही उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच संपर्क बेहतर होगा तथा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की ओर कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का आभार जताया। #RajuBista #NH327 #SiliguriCorridor #Darjeeling #Bagdogra #Panitanki #Khoribari #Galgalia #Naxalbari #NorthBengal #RoadDevelopment #FourLaneHighway #Infrastructure #Siliguri #BJP

No comments:

Powered by Blogger.